बॉलीवुड के स्टार अभिनेता आमिर खान का अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से भी तलाक हो गया है। दोनों के तलाक की खबर सुनकर प्रशंसक भी हैरान है।
आमिर खान और किरण राव ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर इस प्रकार की जानकारी दी थी। दोनों शादी के 15 साल बाद एक-दूसरे से अलग हुए हैं। आमिर खान और किरण राव की पहली मुलाकात लगान फिल्म के सेट पर हुई थी। आमिर और किरण ने जॉइंट स्टेटमेंट के माध्यम से बताया कि दोनों अब अपनी जिंदगी को पति-पत्नी के बजाए अलग-अलग जिएंगे।
दोनों अपने बेटे आजाद का पालन-पोषण मिलकर करेंगे। वहीं आमिर खान और किरण राव फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करते रहेंगे। आमिर खान की गितनी बॉलीवुड के स्टार अभिनताओं होती है। किरण राव उनकी दूसरी पत्नी थी।





