शादी कर युवकों को लूटनेवाली लुटेरी दुल्हन पुलिस के हत्थे चढ़ी,13 से ज्यादा शादियां की

0
7

युवकों से शादी कर दागिने और पैसे लेकर फरार होनेवाली लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने महाराष्ट्र के खानदेश इलाके से गिरफ्तार किया,इस दुल्हन के पीछे टोली होने की बात सामने आई है जो असल में हिंगोली और अकोला की होने की जानकारी है,अलग-अलग युवकों के साथ शादी करने के लिए यह टोली अलग-अलग शहरों में दलालों की मदद लिया करती थी.

सोनू शिंदे नाम की इस लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुनाह यह कि इसने एक नहीं 13 लड़कों से शादी की,जयमाल का रस्म निभाया,सात फेरे लिए फिर लूट और हेराफेरी करके अपनी टोली के साथ भाग निकली

अलग-अलग युवकों के साथ शादी करने के लिए यह टोली अलग-अलग शहरों में दलालों की मदद लिया करती थी. इस बार इसने नंदुरबार के एक परिवार को फंसाया था. इस काम में सोनू शिंदे की मदद औरंगाबाद के एक दलाल ने की. यह पूरा प्रकरण कैसे उजागर हुआ. यह टोली कैसे पकड़ी गई. इसकी पूरी जानकारी आज हम आपको दे रहे हैं.

सोनू शिंदे ने दो हफ्ते पहले नंदुरबार जिले के शहादा तालुका के मंदाने इलाके के एक युवक से शादी की. यहां शादी के लिए वधू पक्ष की ओर से कुछ लाख रुपए की मांग रखी गई. वर पक्ष वालों ने वधू पक्ष वालों को 3 लाख रुपए भी दिए. लेकिन शादी के बाद लुटेरी दुल्हन का असली रूप सामने आया और नई वधू तो शादी के बाद फरार हो गई.लड़के के परिवार वालों ने तुरंत पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तुरंत तहकीकात शुरू की.

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चलाा सोनू शिंदे अब शिंदखेड़ा तालुका के एक युवक को अपने जाल में फांस रही है और यह युवक सोनू शिंदे का 13 वां शिकार होने वाला है.

बस फेरे होने वाले थे ऐसे वक्त में पुलिस ने मंडप पर पहुंच कर सोनू शिंदे और उसकी टोली को पकड़ लिया. सोनू की टोली में मां और भाई निकल भागे लेकिन वधू सोनू पुलिस के हत्थे चढ़ गई.

सोनू शिंदे की इस टोली द्वारा खानदेश, धुले, नंदुरबार और जलगांव जिले में अनेक लोगों से शादी करके पैसे ऐंठने के काम को अंजाम दिया गया है,पुलिस जांच में और खुलासे होने की संभावना है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here