मैने प्यार किया,हम आपके है कौन के संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन

0
11

मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में म्यूजिक देने वाले प्रसिद्ध संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन नागपूर में हुआ है। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ। उन्होंने अपने घर पर आखिरी सांस ली।

संगीतकार रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था रामलक्ष्मण यह उनका फिल्मी नाम है। शुरुवात में उन्होंने नागपुर में कई स्टेज शो किए थे। रामलक्ष्मण अपना करियर म्यूजिक में करना था। जिसके बाद वह मुंबई चले गए। वह उन्होंने इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल किया। इसके बाद उनके अंदर के म्यूजिक डायरेक्टर को अभिनेता और फिल्म निर्माता दादा कोंडके साहब में पहचाना। इसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म ‘पांडू हवालदार’ में काम करने का मौका दिया। कुछ दिनों तक मराठी फिल्मों में काम करने के बाद रामलक्ष्मण ने हिंदी फिल्मों के लिए भी म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया।‘

सूरज बड़जात्या के साथ जमीं शानदार जोड़ी

सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर रामलक्ष्मण ने कई हिट दिए। 1988 में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। फिल्म के गाने सुपरहिट रहे। बाद में उन्होंने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ (1994) और ‘हम साथ साथ हैं’ (1999) में संगीत दिया।

रामलक्ष्मण ने इन फिल्मों में दिया संगीत

रामलक्ष्मण की मुख्य फिल्मों में ‘मैंने प्यार किया’, ‘पत्थर के फूल’, ‘100 डेज’, ‘प्रेम शक्ति’, ‘मेघा’, ‘तराना’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ साथ हैं’ सहित अन्य हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here