कोरोना वायरस के संक्रमण से लडऩे में असरदार मानी जाने वाली प्लाज्मा थेरेपी के बाद अब इस महामारी के इलाज से रेमडेसिविर को भी हटाया जा सकता है।
प्लाज्मा थेरेपी के बाद अब रेमडेसिविर को कोरोना इलाज से हटाने पर विचार किया जा रहा है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के चेयरपर्सन डॉ. डीएस राना ने ये जानकारी दि है। उन्होंने कहा कि कोरोना इलाज से रेमडेसिविर इंजेक्शन को भी जल्द हटाने पर विचार चल रहा है।
इसकी मुख्य वजह सामने आ रही है माना जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव लोगों पर इसके बेहतर प्रभाव को लेकर कोई सबूत नहीं मिले हैं। इसी कारण रेमडेसिविर इंजेक्शन को कारगर नहीं माना जा सकता है
आईसीएमआर की अडवाइजरी पर प्लाज्मा थेरेपी को कोरोना इलाज से हटाने के बाद रेमडेसिविर को भी इससे हटाने की पूरी संभावना है। देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते संक्रमण के बीच प्लाज्मा थेरेपी और रेमडेसिविर की मांग बहुत बढ़ गई थी।






