विदेश मंत्री जयशंकर ने सीएम केजरीवाल को लगाई फटकार कहा विदेश मामले पर ना बोले,सिंगापुर से खराब हो सकते है रिश्ते

0
10

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से कोरोना वायरस के ‘सिंगापुर स्ट्रेन’ को लेकर दिए बयान के बाद मामले ने तुल पकड़ लिया और सिंगापुर सरकार की नाराजगी के बाद विवाद छिड़ गया है

अरविंद केजरीवाल ने नए स्ट्रेन को खतरनाक बताते हुए सिंगापुर से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाने की केंद्र सरकार से अपील की थी,सिंगापुर ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की. सिंगापुर की नाराजगी के बाद भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी दिल्ली के सीएम केजरीवाल को फटकार लगाई है

सिंगापुर की कड़ी आपत्ति के बाद भारत ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास कोरोना वायरस के वेरिएंट या विमान नीति पर बोलने का अधिकार नहीं है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, सिंगापुर और भारत दोनों कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं. इस लड़ाई में सिंगापुर ने भारत की जो मदद की है, उसके लिए उनका धन्यवाद. मैं साफ कर देना चाहता हूं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का बयान भारत का बयान नहीं है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here