आज केदारनाथ के कपाट खुले,कल खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट

0
17

केदारनाथ धाम के कपाट आज17 मई को खुल गए हैं वही बदरीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुल जाएंगे. बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण प्रसिद्ध चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है. स्थानीय जिलों के निवासी तक भी मंदिरों में नहीं जा सकेंगे. हालांकि देश भर के लाखों श्रद्धालु फिर भी बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के दर्शन कर सकेंगे.

देवस्थानम बोर्ड  ने बताया कि चारधाम यात्रा रद्द की जा चुकी है लेकिन चारधाम के पट नियमित समय पर ही खुलेंगे.

देवस्थानम बोर्ड इसके लिए आवश्यक तैयारी शुरू करने जा रहा है. उत्तराखंड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि चारधाम के श्रद्धालुओं वर्चुअल दर्शनों हेतु रूपरेखा तय की जा रही है. इससे यात्रा स्थगित होने के बावजूद श्रद्धालु बद्रीनाथ केदारनाथ समेत चारों धाम के दर्शन कर सकेंगे.

उत्तराखंड सरकार ने आधिकारिक जानकारी देते हुए आईएएनएस को बताया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए किसी को भी अनुमति नहीं है. स्थानीय जिलों के निवासी भी मंदिरों में नहीं जा सकेंगे. चारों धामों के श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन हेतु देवस्थानम बोर्ड को कहा गया है.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here