नागपूर दिनांक 13 सितंबर ( महानगर प्रतिनिधी )
युवती को प्रेम जाल में फांस कर युवक ने मां की मदद से युवती को देह व्यापार की दलदल में धकेला। विरोध करने पर युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
इस संबंध में आरोपी मां-बेटे के खिलाफ जरीपटका थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शादी-ब्याह में इवेंट के काम करती थी युवती
पीड़ित 18 वर्षीय युवती की मां का देहांत हो चुका है और पिता का पता नहीं है। वह अपनी मुंहबोली बहन के साथ रहती है। शादी-ब्याह में इवेंट के काम करती है। इवेंट के सिलसिले में ही वह मध्य प्रदेश के भोपाल में गई थी।
इस दौरान उसकी पहचान आरोपी अभिषेक विष्णुप्रसाद कुरील (22) बरखेडी फाटा, भोपाल निवासी से हुई थी। अभिषेक ने प्रेम संबंधों में उसे फांस लिया और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। प्रतिकार करने पर उससे मारपीट की। इसके बाद अभिषेक की मां रंजना विष्णुप्रसाद कुरील (45) ने कुछ लोगों से रुपए लेकर पीड़िता को उनसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।
जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो अभिषेक ने उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर उसे बदनाम किया, जिससे मामला थाने पहुंचा। वाकया 3 मई से 10 सितंंबर 2022 के बीच का है।
पोलीस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।






