पति पत्नी सामान लाने गए इतवारी,पीछे से 3.5 लाख ….

0
10

नागपूर दिनांक 12 सितंबर ( शहर प्रतिनिधी)

अगरबत्ती कारखाना संचालक के घर से दिनदहाड़े चोरों ने नकदी और आभूषणों सहित साढ़े तीन लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच यशोधरा नगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।

नामदेव नगर निवासी मोहम्मद अकील अब्दुल मजीद (50) अगरबत्ती का कारखाना संचालक है। दोपहर वह पत्नी के साथ इतवारी में घरेलू सामान खरीदी करने गया था। लगभग दो घंटे बाद वह घर लौटा। इस दौरान किसी ने उनके घर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया और 80 हजार रुपए की नकदी और सोने के आभूषण सहित साढ़े तीन लाख रुपए का माल चुरा लिया।

दिनदहाड़े हुई इस घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। पोलीस ने प्रकरण दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here