महाराष्ट्र दिनांक 30 जून ( प्रतिनिधी)
महाराष्ट्र में बीते 10 दिन से जारी राजनीतिक संकट का पटाक्षेप होता दिख रहा है. उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद भाजपा, शिवसेना के बागी गुट के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारी कर रही है.
इस बीच नई सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे और एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है. भाजपा खेमे से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कुल 20 कैबिनेट मंत्री और 5 राज्य मंत्री हो सकते हैं.
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है. वहीं एकनाथ शिंदे गुट से उनके समेत 9 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं. इस तरह महाराष्ट्र की नई सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कुल 38 मंत्री हो सकते हैं.
कैबिनेट मंत्री (भाजपा)
देवेंद्र फडणवीस – मुख्यमंत्री
चंद्रकात दादा पाटील
सुधीर मुनगंटीवार
गिरीश महाजन
आशिष शेलार
प्रवीण दरेकर
चंद्रशेखर बावनकुळे
विजयकुमार देशमुख
गणेश नाईक
राधाकृष्ण विखे पाटील
संभाजी पाटील निलंगेकर
संजय कुटे
रवींद्र चव्हाण
डॉ. अशोक उईके
सुरेश खाडे
जयकुमार रावल
अतुल सावे
देवयानी फरांदे
रणधीर सावरकर
माधुरी मिसाळ
राज्यमंत्री ( भाजपा)
जयकुमार गोरे
प्रशांत ठाकुर
मदन येरावार
राहुल कुल
गोपीचंद पडळकर
एकनाथ शिंदे एंड कंपनी
कैबिनेट मंत्री
एकनाथ शिंदे
गुलाबराव पाटिल
उदय सामंत
दादा भुसे
अब्दुल सत्तार
संजय राठौड़
शंभूराज देसाई
बच्चू कडू
तानाजी सावंत
राज्यमंत्री
दीपक केसरकर
संदीपान भुमरे
संजय शिरसाठ
भरत गोगावले






