किशोरी को प्रेम जाल में फसाकर अलग अलग जगह ले जाकर बलात्कार

0
13

नागपुर दिनांक 30 जून ( प्रतिनिधी)

किशोरी को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसे शादी के सपने दिखाकर जबरन संबंध बनाने वाले आरोपी सुनील दशरथ कछवा (23) के खिलाफ कोराडी पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो व जातिसूचक गालियां देने के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

कई जगह ले जाकर बनाए जबरन संबंध :

पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील कछवा ने पहले किशोरी से 27 फरवरी से 24 जून 2022 के बीच जान-पहचान बढ़ाई, फिर उससे दोस्ती की। उसके बाद उसे प्रेमजाल में फंसाया। जब आरोपी को इस बात का यकीन हो गया कि, किशोरी उस पर विश्वास करने लगी है, तब सुनील उसे शादी करने के सपने दिखाने लगा। इस दौरान आरोपी ने कई बार बालिका से जबरन संबंध बनाए।

कुछ समय बाद आरोपी, किशोरी से दूरी बनाने लगा, जब किशोरी उससे शादी के बारे में बातचीत करने लगी, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने उसे जातिसूचक गालियां भी दीं। पीड़ित किशोरी के परिजनों को जब आरोपी की करतूतों के बारे में पता चला, तब उन्होंने काेराडी थाने में शिकायत की

पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनील को गिरफ्तार किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here