अवैध शराब विक्रेता की किशोर ने की हत्या

0
16

नागपूर दिनांक 16 जून ( महानगर प्रतिनिधी)

एमआईडीसी थाना क्षेत्र में 1 नाबालिग ने दादागिरी कर रहे अवैध शराब विक्रेता को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हमलावर किशोर को हिरासत में ले लिया.

मृतक नीलडोह निवासी चेतन अंकुश मोहर्ले (22) बताया गया. आरोपी किशोर भी इसी इलाके में रहता है. पहले दोनों की अच्छी दोस्ती होने की जानकारी मिली है.

चेतन अवैध शराब का धंधा करता था. उसके खिलाफ शराब बिक्री के मामले भी दर्ज हैं. परिसर के कई असामाजिक तत्व उसके पास शराब पीने आते थे

17 वर्षीय किशोर के खिलाफ भी चोरी और मारपीट का मामला दर्ज है. वह भी चेतन के अड्डे पर जाता था. कुछ समय पहले दोनों के बीच विवाद हो गया. किशोर ने उसके यहां जाना छोड़ दिया. इससे चेतन चिढ़ा हुआ था.

घटना के वक्त किशोर अपने दोस्त के साथ परिसर में बैठा था. इसी दौरान चेतन वहां पहुंचा. ‘तू मेरा गेम करने वाला है, ऐसा सुना है’ कहकर चेतन जवाब तलब करने लगा. किशोर ने उसे समझाया और वहां से चला गया.

1 घंटे बाद चेतन अपने 2-3 साथियों के साथ किशोर के घर पर गया. उससे दोबारा विवाद शुरू कर दिया. किशोर चिढ़कर अपने घर के भीतर गया और चाकू ले आया. सीधे चेतन के पेट पर वार कर दिया. बुरी तरह जख्मी होने के कारण वह वहीं गिर गया. साथ गए दोस्तों ने उसे लता मंगेशकर अस्पताल पहुंचाया. कुछ देर बाद ही डॉक्टरों ने चेतन को मृत घोषित कर दिया. अस्पताल से एमआईडीसी पुलिस को घटना की जानकारी मिली.

पुलिस आरोपी किशोर के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here