आपली बस के भाड़े में बड़ी वृद्धि,जाने कहा से कहा तक कितना होंगा नया किराया

0
14

नागपूर दिनांक 16 जून ( महानगर प्रतिनिधी)

डीजल आदि के खर्च को देखते हुए मनपा ने आपली बस के किराया में भारी वृद्धि की है. मनपा प्रशासन की ओर से बताया गया कि गत 3 वर्ष में डीजल, मशीन पार्ट्स की कीमतें काफी बढ़ गई है. यहां तक कि कर्मचारियों के वेतन भी काफी बढ़ गए. जिससे बसों के किराया में वृद्धि करने की मांग होते रही है.

अत: बुधवार की मध्यरात्रि से ही नई दरों को लागू करने का निर्णय लिया गया. नई दरों के अनुसार अब बर्डी से हिंगना तक के लिए 39 रु. लगेंगे. जबकि बर्डी से बूटीबोरी तक के लिए 44 रु. लगेंगे.

 

बर्डी तक आने के लिए अलग से 16 रु. 

जानकारों के अनुसार पहले ही महंगाई की मार ने लोगों के जीवनयापन को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है. एक ओर जहां कई लोगों को नौकरियों खोनी पड़ी है, वहीं कई कर्मचारी कम वेतन पर काम करने पर मजबूर है. इसमें अब बस का भाड़ा बढ़ने से निश्चित ही जेब पर बोझ बढ़ेगा.

मनपा प्रशासन की ओर से केवल एक साइड के भाड़े की जानकारी उजागर की गई है. इसी तरह से बर्डी से अलग-अलग अंतिम स्टेशन का भाड़ा उजागर किया गया लेकिन इतना ही नहीं है जो व्यक्ति हिंगना या बूटोबोरी जाएगा, उसे वापस भी तो आना है. जिससे एक दिन के लिए ऐसे यात्री को 80 से 90 रु. का खर्च उठाना पड़ेगा. इसके अलावा बर्डी तक संबंधित व्यक्ति को आने के लिए 16 रु. अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा.

मनपा ने सिटी में बर्डी तक आने वाली बसों का भी नया किराया निर्धारित कर लिया है. जिसके अनुसार 6 किलोमीटर तक के लिए 16 रु. का किराया निश्चित किया गया है.

 

इस तरह से होंगी नई दरें

गंतव्य भाड़ा

 

बर्डी से हिंगना 39 रु.

बर्डी से खापरखेड़ा 50 रु.

बर्डी से कोराडी 28 रु.

बर्डी से गोधनी 24 रु.

बर्डी से बूटीबोरी 44 रु.

बर्डी से बेसा 24 रु.

बर्डी से गोरेवाड़ा 19 रु.

बर्डी से कामठी 39 रु.

बर्डी से गांधीबाग 19 रु.

बर्डी से बहादुरा फाटा 39 रु.

बर्डी से पिपला फाटा 28 रु.

बर्डी से नारा 16 रु.

बर्डी से नारी 19 रु.

बर्डी से गिडोबा मंदिर 28 रु.

बर्डी से सोनेगांव 24 रु.

बर्डी से टाकलघाट 63 रु.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here