महाराष्ट्र में कोरोना ब्लास्ट,मुंबई में टूटा 5 महीनों का रिकॉर्ड

0
15

महाराष्ट्र दिनांक 15 जून ( प्रतिनिधी)

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,024 नए मामले दर्ज किए। जो क‍ि पिछले दिन की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है। वहीं दो संक्रमितों की इस अवधि में मौत हुई।

मुंबई में 5 महीने बाद आए रेकॉर्ड केस

मुंबई में 5 महीने बाद कोरोना के रेकॉर्ड मामले दर्ज क‍िए गए। मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,293 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं एक संक्रमित की मौत हो गई। मुंबई में 23 जनवरी के बाद से एक दिन में आए यह सर्वाधिक मामले हैं। बीएमसी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पुणे में बी.ए.5 वैर‍िएंट के केस

महाराष्‍ट्र स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग ने बताया क‍ि मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और पुणे से बी.ए.5 वैर‍िएंट से संक्रमण के चार नए मामले आए हैं और संक्रमितों की उम्र 19 से 36 साल के बीच है। आधिकारिक बयान के अनुसार, इन चारों मरीजोंने 26 मई से नौ जून के बीच कोविड जांच कराई थी और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here