नागपुर दिनांक 16 मई ( शहर प्रतिनिधी)
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मैसर्स अजमेरा ब्रदर्स एंड कंपनी, भंडारा रोड, कापसी बुराज, भारत पेट्रोल पम्प के सामने, नागपुर में ब्रिजस्टोन इंडिया के डीलरशिप ब्रिजस्टोन फ्लीट प्वाइंट एक्सप्रेस सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र विशेष रूप से शहर में ट्रक और बस मालिकों की टायरों से जुड़ी सभी जरूरतों को पूरा करेगा।
उद्घाटन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ राजर्षि मोइत्रा, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, ब्रिजस्टोन इंडिया, भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा, “हम नागपुर शहर में और उसके आसपास चलने वाले ट्रकों तथा बसों के आवागमन हेतु सुरक्षित एवं टिकाऊ समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टायरों से तुलना करते हुए इन टायरों की बेंचमार्किंग की गई है। फ्लीट मालिकों के लिए बेहतरीन टायर एवं संबंधित मोबिलिटी सेवाएँ अब अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी।
मेघुल प्रफुल अजमेरा, मैसर्स अजमेरा ब्रदर्स एंड कंपनी, ने कहा “शहर और आसपास के इलाकों में बसों एवं ट्रकों की बढ़ती संख्या की वजह से अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाले टायरों की मांग काफी बढ़ गई है।
हमें पूरा यकीन कि ब्रिजस्टोन के सहयोग से हम इस मांग को पूरा करेंगे। फ्लीट मालिकों के लिए टायरों तथा अन्य सेवाओं के लिए हमारे केंद्र तक पहुँचना भी बेहद आसान है।”






