अस्पताल में मरीज के कमरे से जेवर चोरी

0
11

नागपूर दिनांक 17 मई ( शहर प्रतिनिधी)

अस्पताल में मरीज के कमरे से जेवर चोरी होने का मामला उजागर हुआ,चोरी की बात सामने आते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया

लकड़गंज थाना क्षेत्र में स्थित न्यू ईरा अस्पताल में अज्ञात आरोपी ने मरीज के रिश्तेदार के जेवर और नकद चोरी कर ली.

पुलिस ने चुरहट, मध्य प्रदेश निवासी जयश्री प्रवीण कुमार त्रिपाठी (58) की शिकायत पर मामला दर्ज किया. जयश्री अपनी बेटी के उपचार के लिए लकड़गंज के न्यू ईरा अस्पताल में आई थी. उसे 308 नंबर का रूम दिया गया था.

रात को जयश्री कमरे का दरवाजा लॉक करना भूल गई. देर रात अज्ञात आरोपी ने भीतर प्रवेश करके उसकी पर्स से 6,000 रुपये नकद और सोने के जेवरात सहित 1.12 लाख रुपये का माल चोरी कर लिया.

दूसरे दिन सुबह जयश्री को जेवर और नकद चोरी होने का पता चला. उसने अस्पताल प्रबंधन को घटना की जानकारी दी और लकड़गंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की. पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here