नागपुर दिनांक 12 मई (महानगर प्रतिनिधी)
नागपुर में अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई,मनपा प्रवर्तन विभाग और यातायात पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर सड़क और फुटपाथ से अतिक्रमण का सफाया किया।
लक्ष्मी नगर जोन में माटे चौक से आईटी पार्क, अंबाझरी टी प्वाइंट तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। रास्ते के दोनों ओर चायनीज, चाट सेंटर, पाव भाजी के ठेले लगाकर रास्ता ब्लॉक किया गया था। यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण का सफाया किया गया।
प्रवर्तन विभाग की तीनों टीमें कार्रवाई में जुट गईं। 6 ठेले जब्त किए गए। 20 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
मंगलवारी जोन में मानकापुर चौक से पागलखाना चौक, झिंगाबाई टाकली से जाफर नगर, सीआईडी ऑफिस से मानकापुर चौक और वापस पागलखाना चौक मार्ग पर कार्रवाई कर सड़क व फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटाए गए।
सतरंजीपुरा जोन अंतर्गत पुराना भंडारा रोड से तीन नल चौक मार्ग पर कार्रवाई कर रास्ते में बाधा बने ठेले व दुकानों के अतिक्रमण हटाए गए।






