विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके निवास पर की मुलाखात,वजह आई सामने

0
7

नागपूर /मुंबई दिनांक 12 मई ( प्रतिनिधी)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्य के पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक चंद्रशेखर बावनकुले ने आज मुंबई में  महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे से उनके आवास शिवतीर्थ पर जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी

विधायक  चंद्रशेखर बावनकुले ने आज राज ठाकरे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आधे से पौन घंटे तक चर्चा हुई। लेकिन इस चर्चा में कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं था।

विधायक बावनकुले ने मायभूमि न्यूज को बताया कि उन्होंने राज ठाकरे को शादी में आमंत्रित करने के लिए उनके आवास पर उनसे मुलाकात की थी। बावनकुले ने यह भी कहा कि बैठक के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई।

चंद्रशेखर बावनकुले के पुत्र संकेत चंद्रशेखर बावनकुले 27 मई को पुणे के रहने वाले उज्जवला और राजेंद्र पवार की बेटी अनुष्का से शादी कर रहे हैं।

विधायक चंद्रशेखर बावनकुले शादी का न्योता बांटने में जुटे हैं इसलिए उन्होंने आज राज ठाकरे से मुलाकात की। मालूम हो कि उनकी शादी में महाराष्ट्र के लगभग सभी राजनीतिक दल के नेेता  शामिल होने की संभावना है

विधायक बावनकुले ने कहा कि आज तो बस शादी का न्योता देने की बात थी इसीलिए राज ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात कर उनको शादी में आने का न्योता दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here