कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर की चपेट में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से जुडे कलाकारों बड़ी संख्या से आ गया है। हर दिन कई सेलेब्स COVID-19 पॉजिटिव निकल रहे हैं।
कुछ दिनों पहले फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा (Ashutosh Rana) ने खुद सोशल मीडिया के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की खबर शेयर की थी।
आशुतोष राणा के बाद अब उनके परिवार भी कोरोना के चपेट में हैं। शनिवार को रेणुका, शौर्यमान और सत्येंद्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद तुरंत आशुतोष राणा और उनके परिवार खुद को आइसोलेट कर लिया। वह इस समय कोरोना नियमनों का पालन कर रहे हैं।





