जैकलीन फर्नांडिस पर ईडी की बड़ी कारवाई, 7 करोड़…….

0
17

मनोरंजन दिनांक 30 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसने लगा है. मशहूर ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा तिहाड़ जेल में बैठकर 200 करोड़ रुपए की उगाही मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन की 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर ली है. अब ईडी जैकलीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने को लेकर कानूनी सलाह ले रही है.

जैकलीन फर्नांडीस मुसीबतों से घिरती नजर आ रही हैं. सुकेश चंद्रशेखर उगाही मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पहले नोरा फतेही, जैकलीन समेत अनेक फिल्म अभिनेत्रियों से पूछताछ की. इस पूछताछ के दौरान जहां फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही को अपना गवाह बना लिया वही जैकलीन को क्लीन चिट नहीं दी और अब जैकलीन की 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली.

जैकलीन इस मामले में साल 2021 की शुरुआत से ही सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी तक लगातार उसके संपर्क में थी और सुकेश ने जैकलीन के लिए अपराध की कमाई को मुंबई, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और बहरीन तक भेजा था.

इनमें उसने बहरीन में रहने वाले जैकलीन फर्नांडीस के पिता एलो रे फर्नांडिस और मां किम फर्नांडीस को मसारती कार और पोर्च कार दी थी. जबकि अमेरिका में रहने वाली उसकी बहन जेरेलेन फर्नांडिस को बीएमडब्ल्यू 5 कार और $180000 दिए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले जैकलीन के भाई वारेन को 1500000 रुपये भिजवाए थे.

सुकेश चंद्रशेखर से जब ईडी ने कस्टडी में पूछताछ की तो उसने जैकलीन को लेकर अनेक खुलासे किए. इसके बाद जैकलीन और सुकेश की अतरंगी तस्वीरें भी सामने आईं. सुकेश से पूछताछ के आधार पर जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

ईडी दस्तावेजों के मुताबिक जैकलीन ने अपने कबूलनामे में कबूल किया कि शेखर ने उसके माता पिता भाई और बहन को अनेक गिफ्ट और लोन दिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here