भारत दिनांक 27 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
KGF Chapter 2 Worldwide Box Office: केजीएफ चैप्टर 2 वैश्विक स्तर पर लगातार कमाई के नए मापदंड स्थापित कर रही हैl इस फिल्म में 900 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया हैl
विशेष बात यह है कि शाहिद कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म जर्सी का भी इस फिल्म के कलेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा हैl
केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म 12 दिन पहले रिलीज हुई हैl इस फिल्म में यश की अहम भूमिका है और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 900 करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यापार कर चुकी हैl ऐसा करने वाली यह छठवीं भारतीय फिल्म बनी हैl
केजीएफ चैप्टर 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही हैl इस कन्नड़ फिल्म में सोमवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित कियाl फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए का व्यापार कर लिया है और ऐसा करने वाली यह छठी भारतीय फिल्म साबित हुई हैl






