नागपुर दिनांक 26 अप्रैल (महानगर प्रतिनिधी)
एक व्यक्ति पान ठेले के पास खड़ा होकर खर्रा खा रहा था तभी दो भिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने उससे खर्रा खिलाने गुजारिश की,उसने उनको खर्रा खिलाया फिर अधिकारियों ने चाय पिलाने के लिए कहा जिस से इनकार करने पर उन्होंने चाकू निकालकर व्यक्ति के पेट में घोंप दिया
मिली जानकारी के अनुसार एजाज खान उम्र 35 सरवर मस्जिद के पास सक्करदारा निवासी तहसील के पास गांधी महावीर कंपनी के सामने पान ठेले के पास खर्रा खा रहे थे तभी दो अज्ञात भिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने एजाज को खर्रा देने की गुजारिश की पुलिस ने दोनों को खर्रा खिला दिया
खर्रा खाने के बाद भिखारियों ने एजाज को चाय पिलाने के लिए कहा, एजाज ने मना करते ही भिखारियों ने जेब से चाकू निकाला और एजाज के पेट में घोंप दिया और ऐसे गंभीर जख्मी कर दिया और भाग गए
आस पास के लोगों ने एजाज को अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की






