महाराष्ट्र दिनांक 25 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
समृद्धि महामार्ग का पहले चरण का उद्घाटन 2 मई को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा किया जाना था।अब यह उद्घाटन स्थगित कर दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि दो मई को होने वाले उद्घाटन को अब स्थगित कर दिया गया है। इसलिए 2 मई को समृद्धि हाईवे का उद्घाटन नहीं होगा।इस उद्घाटन को टाल दिया गया है और अब देखना होगा कि समृद्धि हाईवे का उद्घाटन कब होगा.
समृद्धि महामार्ग नागपुर-मुंबई 710 किमी लंबा हाईवे है। नागपुर-वाशिम 210 किमी का पहला चरण दो मई को शुरू होना था। पहले चरण में नागपुर, वर्धा, अमरावती, अकोला और वाशिम जिलों में राजमार्ग शुरू किए जाने थे। लेकिन अब हमें इस पहले चरण के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा






