महाराष्ट्र दिनांक 23 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा से मिलने के बाद BJP नेता किरीट सोमैया खार पुलिस स्टेशन से वापस जा रहे थे इस दौरान शिवसैनिकों ने किरीट सोमैया की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिसके बाद उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया, उनके मुंह पर शीशा लगा, जिसके बाद खून बहना शुरू हो गया. किरीट सोमैया की कार के ज्यादातर शीशे भी इस हमले में टूट गए.
इस दौरान किरीट सोमैया की गाड़ी पर शिवसैनिकों बोतल और चप्पलें भी फेंकीं. इस हमले के बाद उन्होंने ट्वीट करके कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे के गुंडा लोगो को पुलिस ने खार पुलिस स्टेशन पर इकट्ठा होने दिया. उन्होंने कहा कि मैं बाहर निकला तब इन गुंडों ने पत्थरबाजी की. जिसके चलते कार की खिड़की का ग्लास टूटकर मुझे लगा है. पुलिस की निगरानी में मुझपर ये हमला हुआ है.
मुंबई पुलिस ने शनिवार शाम को निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके निर्दलीय विधायक पति रवि राणा को ‘‘अलग-अलग समूहों में द्वेष फैलाने’’ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने यह कार्रवाई दोनों नेताओं के मुंबई उपनगर खार स्थित आवास के सामने दिन भर चले घटनाक्रम के बाद की. यह गिरफ्तारी दंपति द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने की योजना स्थगित करने के घंटो बाद हुई.






