नागपूर पहुंचे संजय राऊत ने फडणवीस पर साधा निशाना,कहा…..

0
11

नागपूर दिनांक 21 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

शिवसेना नेता संजय राउत ने आज नागपुर में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा. फडणवीस ने कहा था, ‘नागपुर की मिट्टी में फर्क है। अगर वे बार-बार नागपुर आएंगे तो  संजय राऊत को सद्बुद्धि आएगी

इसका जवाब देते हुए संजय राउत ने कहा, “फडणवीस सही कह रहे हैं क्योंकि उनके पास बुद्धि की अपच है  अगर ये बुद्धि वह महाराष्ट्र में उनके लोगो को देंगे तो महाराष्ट्र शांत रहेगा। हम उन्हें ये बातें बताएंगे।

 

साथ ही संजय राउत ने कहा, “नागपुर महत्वपूर्ण है, यह हमारी उपराजधानी है और हमारे लिए नागपुरवासियों का प्यार बढ़ रहा है। अधिकांश नागपुरवासी अभी मुंबई में हैं, इसलिए हम नागपुर चले आए।”

साथ ही संजय राऊत ने कहा , “दिल्ली दंगे किसने शुरू किए, उन्हें किसने भड़काया? पूरे देश में क्या चल रहा है? पूरी दुनिया जानती है। इसके अलावा, “ईडी के छापे भी हमारे घर पर गिरे क्योंकि हम सरकार के खिलाफ बोल रहे थे।” ऐसा आरोप भी उन्होंने लगाया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here