विदर्भ दिनांक 20 एप्रिल ( प्रतिनिधी)
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के विदर्भ (Vidarbha) जन के 11 जिलों में बेमौसम बारिश (unseasonal rain) का येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें आठ जिलों में गुरुवार से शनिवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शेष तीन जिलों में गुरुवार को बारिश की चेतावनी दी गई है।
विदर्भ गर्मी से तप रहा है। मंगलवार को चंद्रपुर और अकोला (Chandrapur and Akola) ले में हीटवेव चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार विदर्भ के नागपुर, वर्धा, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर, गडचिरोली यवतमाल और वाशिम के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसीतरह अमरावती, अकोला और बुलढाणा में गुरुवार को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मेघ गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस बीच 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान व्यक्त किया गया है। हालांकि इससे लू और सूरज की गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिलेगी।






