भारत में फिर लौटा कोरोना,इस राज्य के स्कूल में बच्चे संक्रमित, गाइडलाइन जारी

0
12

भारत दिनांक 15 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

दिल्ली (Delhi ) सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों (School) के लिए कोविड-19 से संबंधित एक नई सलाह जारी कर उन्हें निर्देश दिया है कि यदि किसी छात्र या कर्मचारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होती है तो समूचे परिसर को या खास हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाए.

शिक्षा निदेशालय ने यह भी कहा कि छात्रों और कर्मचारियों को मास्क पहनना चाहिए तथा यथासंभव आपस में दूरी बनाये रखनी चाहिए.

दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कुछ छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबरों के बीच 13 अप्रैल को यह सलाह जारी की

सलाह में कहा गया है, ‘‘यदि स्कूल प्रशासन को कोविड के किसी नये मामले का पता चलता है या जानकारी दी जाती है तो इससे शिक्षा निदेशालय को तुरंत अवगत कराया जाए और स्कूल के संबद्ध हिस्से को या समूचे स्कूल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाना चाहिए. ’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here