शरद पवार के घर हमले मामले में नागपूर से एक व्यक्ति को लिया हिरासत में

0
11

नागपुर दिनांक 13 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के मुंबई में सिल्वर ओक स्थित आवास पर एस टी  कर्मचारियों के हमले का धागा नागपुर पहुंच गया है। मुंबई पुलिस ने बुधवार को एस. टी स्टाफ संदीप गोडबोले को हिरासात में लिया और उसे नागपुर से ले जाया गया।

गणेशपेठ डिपो में मैकेनिक रहे गोडबोले को बर्खास्त किया गया था ऐसा समझा जाता है कि गोडबोले का नाम गुनवंत सदावर्ते के संपर्क में रहने वालों में होने के कारण उन्हें ले जाया गया।

पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने की इसकी पुष्टि 

मुंबई पुलिस की एक टीम यहां पहुंची थी। पुलिस आयुक्त ने कहा कि नागपुर पुलिस की मदद से उन्होंने गोडबोले को गिरफ्तार किया।

एडवोकेट सदावर्ते से कई लोग संपर्क में थे।सदावर्ते ने कहा था कि नागपुर का एक व्यक्ति भी संपर्क में था। इसके बाद गोडबोले को  हिरासत में ले लिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here