बिना सर के नग्न युवती की हत्या की वजह का खुलासा, युवती और बालक हिरासत में….

0
15

नागपूर /चंद्रपूर दिनांक 10 एप्रिल ( प्रतिनिधी)

चंद्रपूर जिले के भद्रावती में 4 अप्रैल को बिना सर के नग्न युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था, युवती की उम्र तकरीबन 22 वर्ष थी

कल 9 एप्रिल को पोलीस ने मृतक युवती की शिनाख्त करने में सफलता पाई थी और आज उन्होंने हत्या की वजह का खुलासा किया और मृतका की सहेली और बालक को हिरासत में लेने की जानकारी दी

पुलिस ने हत्या की वजह की जानकारी देते हुए बताया की मृतका और अन्य एक युवती किराए के रूम में साथ रहती थी, दोनों में अच्छी मित्रता थी पर दिन-ब-दिन दोनों की मित्रता में खटास आने लगी और मृतक अपने रूममेट सहेली का अन्य लोगों के सामने अपमान करने लगी, बार-बार अपमानित होने की वजह से सहेली ने मृतका को सबक सिखाने की ठानी और इसमें विधि ग्रस्त बालक और अन्य 1 को शामिल किया

घटना के वक्त सहेली और अन्य दो ने मृतका को गाड़ी पर बिठाया और वरोरा नाका से होते हुए घटनास्थल पर ले गए वहा पर बालक और अन्य 1 ने चाकू से मृतका के जांघ पर वार किए और फिर गला रेत दिया और सर धड़ से अलग कर दिया और फिर मृतका के सारे कपड़े उतार लिए

साइबर सेल और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घटना का खुलासा किया पर अभी तक मृतका का सर पुलिस के हाथ नहीं लगा है, इस मामले में पुलिस ने मृतका की सहेली जो की मुख्य साजिशकर्ता है और बालक को हिरासत में लिया है

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here