भारत में 18 साल से उपर के सभी को लगेगा बूस्टर डोज

0
19

भारत दिनांक 8 एप्रिल (प्रतिनिधी)

कोरोना महामारी (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है. अब 18 साल से ऊपर वाले लोगों को भी बूस्टर डोज लगाई जाएगी. बूस्टर डोज लगाने का यह अभियान इसी रविवार से शुरू होगा.

अब 18 साल से ऊपर वाले लोग भी कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज (Booster Dose) लगवा सकेंगे. वे 10 अप्रैल से प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर जाकर यह टीका लगवा पाएंगे. फिलहाल प्रिकॉशन डोज (बूस्टर डोज) उसी वैक्सीन की लगाई जा सकती है, जिसकी पहली और दूसरी डोज लगाई गई हो.

दूसरी डोज लगवाने वालों को ही लगेगा टीका

जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों की उम्र 18 साल से ज्यादा है और कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाए हुए 9 महीने हो चुके हैं, वे बूस्टर डोज (Booster Dose) लगवा सकेंगे. देश में 15+ एज ग्रुप में से लगभग 96% को कम से कम एक कोरोना वैक्सीन लग चुकी है जबकि लगभग 83 प्रतिशत ने दोनों खुराक ले ली हैं. देश में 6 मार्च से 12-14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन जारी है.

सरकारी केंद्रों पर भी चलता रहेगा अभियान

सरकार ने साफ किया है कि गवर्नमेंट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर लोगों को कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगाने का काम पहले की तरह चलता रहेगा. इसके साथ ही हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर वाले लोगों को बूस्टर डोज (Booster Dose) लगाने का काम भी होता रहेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here