भारत में नहीं मिला है XE वेरिएंट का कोई केस, स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिपोर्टों को किया खारिज

0
9

भारत दिनांक 6 एप्रिल (प्रतिनिधी)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को उन रिपोर्टों का खारिज किया, जिसमें भारत में कोरोना वायरस के XE वेरिएंट (XE variant) का पहला मामला मिलने का दावा किया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्टों में बीएमसी के हवाला से दावा किया गया था कि मुंबई (Mumbai) में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट से संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।

ग्रेटर मुंबई म्युनिसिंपल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, “कोविड वायरस के जेनेटिक फार्मूला को पता लगाने के लिए 230 सैंपलों की जांच की गई। इसमें से 228 मरीजों में ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। एक मरीज को ‘XE’ वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। वहीं एक मरीज कोरोना के कप्पा वेरिएंट से संक्रमित मिला है।”

वहीं बीएमसी के अधिकारियों ने बताया था कि XE वेरिएंट से संक्रमित मरीज एक 50 वर्षीय महिला हैं और उन्होंने कोविड का दोनों टीका भी लगा है। बीएमसी ने बताया कि महिला में अब तक कोई लक्षण नहीं दिखा है और वह किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित भी नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here