नागपुर दिनांक 4 अप्रैल (शहर प्रतिनिधी)
क्राइम कैपिटल के नाम से मशहूर हो रहे हैं नागपुर में बदमाशों की गुंडागर्दी और दहशत बढ़ती ही जा रही है, 2 दिन से बंद बिशप कॉटन स्कूल में बदमाशों ने ना सिर्फ दारू के जाम छलकाए बल्कि जमकर तोड़फोड़ भी की
नागपुर में वनामती के सामने बिशप कॉटन स्कूल है ,यह रास्ता हमेशा रहदारी से भरा रहता है, 2 दिन से स्कूल को छुट्टी थी इसी बीच अज्ञात बदमाशों ने स्कूल में शराब की बोतलों से स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की
स्कूल खुलने पर तोड़फोड़ की घटना उजागर हुई, प्रिंसिपल सोनिया सिंह की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज किया






