अग्रवाल परिवार सो रहा था,घर से 14 लाख की चोरी,परिसर में हड़कंप

0
8

नागपुर दिनांक 4 एप्रिल (महानगर प्रतिनिधी)

नागपूर मे चोरो के हौसले कितने बुलंद है इसका  उदाहरण अग्रवाल परिवार के घर हुई चोरी है, घर में परिवार सो रहा था और चोरों ने घर से 14 लाख का माल चुरा लिया

अशोक नागरमल गोयल (अग्रवाल) उम्र 66 वर्ष अपने परिवार के साथ देशपांडे लेआउट वैष्णो देवी चौक में रहते है,यह इलाका नंदनवन पोलिस स्टेशन की हद में आता है

रात को अशोक गोयल (अग्रवाल) अपने परिवार के साथ घर सोएं थे तभी चोरों ने कंपाउंड वॉल की भीत से छलांग मारकर घर की बेडरूम की खिड़की का लोहे का ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया

घर के अंदर अलमारियों से नगदी 4 लाख सहित सोने चांदी के आभूषण ऐसा कुल 14 लाख का माल चुरा लिया

सुबह उठने पर अग्रवाल परिवार को चोरी की जानकारी हुई उन्होंने तुरंत पोलिस को चोरी की जानकारी दी, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here