महाराष्ट्र सहित देशभर के बिजली कर्मचारी आज से हड़ताल पर

0
14

महाराष्ट्र दिनांक 28 मार्च ( प्रतिनिधी )

आज से महाराष्ट्र (Maharashtra) समेत देश भर के बिजली कर्मचारी हड़ताल पर (Electricity workers strike) हैं. बिजली कंपनियों के निजीकरण के खिलाफ यह हड़ताल बुलाई गई है.

बिजली कर्मचारी, अधिकारी, इंजीनियर और ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों के 39 संगठन हड़ताल के लिए अड़े हुए हैं. करीब 85 हजार कर्मचारियों ने इस हड़ताल में शामिल होने के लिए हामी दी है.

राज्य के प्रमुख शहरों में बिजली कंपनियों के कार्यालयों के सामने कर्मचारी अपनी सभा करने वाले हैं. इस बीच कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने से राज्य सरकार ने मना किया है. हड़ताल पर जाने पर मेस्मा ऐक्ट (Maharashtra Essential Services Maintenance Act- MESMA) के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.

कर्मचारियों की मांग है कि महावितरण, महानिर्मिती और महापारेषण सरकारी कंपनियों का प्राइवेटाइजेशन रोका जाए. ये कर्मचारी केंद्र सरकार के विद्युत संशोधन बिल 2021 के प्राइवेटाइजेशन की योजना का विरोध कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here