भारत दिनांक 6 मार्च (प्रतिनिधी)
देश में करोना के केसों में कमी आई है, रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 5,476 नए केस सामने आए हैं और 158 लोगों की मौत हुई है, जबकि 9,754 लोग ठीक होकर अस्पताल से लौटे भी हैं।
देश में इस वक्त कोरोना के 4,29,62,953 कुल केस हैं तो वहीं कोरोना के सक्रिय मामले 59,442 हैं, जबकि अभी तक देश में 4,23,88,475 लोगो कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं, जबकि मौत कीा आंकड़ा 5,15,036 पहुंच चुका है, देश में अभी तक 1,78,83,79,249 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
स्वास्य्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना के केस कम जरूर हुए हैं लेकिन खत्म नहीं हुए हैं इसलिए अभी भी सबको सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करने की जरूरत है।






