शिव मंदिरों में नंदी के जल पीने की खबर ,उमड़ी भीड़ ,देखे वीडियो

0
11

भगवान शिव की सवारी नंदी द्वारा पानी और दूध पीने की जानकारी जब भक्तों को मिली तो वे हाथो में जल और दूध लेकर मंदिरों में पहुंचे और अपने हाथो से नंदी को दूध और जल पिलाया। इस मौके पर शिवालयो में बाबा भोलेनाथ के जयकारे लगे।

इसे आस्था कहे या अंधविश्वास , लेकिन शिवालयों में पहुंच रहे लोग इसे बाबा भोलेनाथ का चमत्कार मानकर नंदी को जल पिलाने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं का दावा है की नंदी भगवान की मूर्ति जल और दूध पी रही है लेकिन अधिकांश जगहों पर उत्साह और गहरी आस्था के कारण बड़ी संख्या में लोग नंदी भगवान को जल पिलाने पहुँच रहे है

नागपुर शहर और ग्रामीण में बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में जुटे और उनमें नंदी को जल पिलाने की होड़ दिखी,समाचार लिखे जाने तक मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे

नागपुर ही नहीं विदर्भ महाराष्ट्र सहित भारत के कई राज्यों में मंदिरों में इसी प्रकार की  श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की जानकारी मायभूमि न्यूज को प्राप्त हुई है

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here