रशिया ने यूक्रेन में किया सीजफायर का ऐलान ,फंसे लोगों को निकालने के लिए फैसला

0
10

विश्व दिनांक 5 मार्च (प्रतिनिधी)

रूस-यूक्रेन के बीच जंग के 10वें दिन यानी शनिवार को रूस की ओऱ से सीजफायर का ऐलान किया गया है. जंग में फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए रूस ने सीजफायर का फैसला लिया गया है.

रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. रूस की ओर से यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया गया है. भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 11 बजे सीजफायर किया जाएगा. इसमें कहा गया है कि जब तक यहां फंसे हुए लोगों को निकाल नहीं लिया जाता, तब तक हमले नहीं किए जाएंगे.

बता दें कि बीते 10 दिन से यूक्रेन में जंग जारी है. रूस लगातार यूक्रेन पर हमले कर रहा है. इसी बीच ये जानकारी आई है कि रूस ने अब सीजफायर की बात कही है. बता दें कि दोनों देशों के बीच 2 दौर की वार्ता हो चुकी है. जबकि तीसरे दौर की बात संभवतः आज या कल में हो सकती है. गौरतलब है कि यूक्रेन में अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं. इसमें भारतीय छात्र भी शामिल हैं. ऐसे में उन सभी लोगों के लिए ये राहत की खबर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here