दोपहिया को आयशर ने उड़ाया,1 छात्र की जगह पर मौत,2 की हालत नाजुक

0
11

नागपुर दिनांक 5 मार्च (महानगर प्रतिनिधी) 

महानगर में हुए भीषण हादसे में दोपहिया पर सवार तीन छात्रों को आयशर गाड़ी ने  उड़ा दिया, हादसा इतना भीषण था की 1 छात्र की जगह पर ही मौत हो गई वहीं अन्य दो की हालत नाजुक बनी हुई है

कामठी – नागपुर महामार्ग पर मोहम्मद अली पेट्रोल पंप के सामने यह हादसा हुआ, दिशांत मनोहर पटले (उम्र 17 वर्ष) यह मृतक छात्र का नाम है तो मयंक सिंह और आरव चौधरी गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उनकी हालत नाजुक बनी हुई है , तीनों दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र है

तीनों छात्र 10 वी परीक्षा के कार्य हेतू स्कूल गए थे और लौटते समय ये हादसा हुआ, तीनों एक ही दोपहिया पर सवार होकर आ रहे तभी तेज गति से आ रही आयशर गाड़ी ने उनको जबरदस्त टक्कर मार दी

इस हादसे के बाद काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए जिससे कुछ समय के लिए तनाव निर्माण हो गया था

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here