भारत में नए कोरोना मामलों में बड़ी कमी,मौत का आंकड़ा बढ़ा

0
11

भारत दिनांक 5 मार्च (प्रतिनिधी)

भारत (India) कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) से जीत के रास्ते पर नजर आ रहा है. बीते 24 घंटों में देश में 5 हजार 921 नए मामले मिले हैं. इस दौरान 289 मरीजों की मौत हुई और 11 हजार 661 मरीज स्वस्थ हुए.

फिलहाल, देश में 63 हजार 878 मरीजों का इलाज जारी है. नए आंकड़ों को मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या 4 करोड़ 29 लाख 57 हजार 477 पर पहुंच गई है. वहीं, अब तक 5 लाख 14 हजार 878 मरीज जान गंवा चुके हैं.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 13 हजार 450 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 63 हजार 878 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 14 हजार 878 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 78 हजार 731 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

अबतक करीब 178 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 24 लाख 62 हजार 5622 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 55 लाख 66 हजार 940 डोज़ दी जा चुकी हैं.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,05,07,232) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here