नागपुर दिनांक 5 मार्च ( महानगर प्रतिनिधी)
देर रात नागपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हवाला की बड़ी रकम जब्त की, लगभग चार करोड़ 20 लाख की रकम जब्त की गई, इतनी बड़ी रकम जप्त होने से व्यापारियों में खलबली मच गई
कोतवाली पुलिस मिली जानकारी के आधार पर उन्होंने तीन लोगों से इस हवाला रकम को जप्त किया है, रकम को गिनने के बाद जब यह रकम 4 करोड़ 20 लाख हुई तो पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए
तीनों आदमियों से इस रकम के बारे में जानकारी लेने का कार्य पुलिस द्वारा जारी था







