भारत में नए कोरोना मामलों में मामूली बढ़ोतरी,मौत का आंकड़ा…..

0
9

भारत दिनांक 23 फरवरी (प्रतिनिधी)

पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, आज कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान 31,377 लोग ठीक हुए हैं जबकि 278 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। बता दें कि कल यानी बुधवार को देश में कोरोना के कुल 13,405 मामले सामने आए थे।

 

कुल मामले: 4,28,67,031

 

सक्रिय मामले: 1,64,522

 

कुल रिकवरी: 4,21,89,887

 

कुल मौतें: 5,12,622

 

कोरोना के एक्टिव केस घटकर अब 1,64,522 हो गए हैं। कुल 4,21,89,887 लोग अब तक रिकवर हो चुके हैं। देश में अब तक कोरोना के 4,28,67,031 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 5,12,622 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here