आज वसंत पंचमी,जाने पूजन का शुभ मुहूर्त, संकल्प और कलश स्थापना का समय

0
14

आज शनिवार को भक्तिभाव से विद्यादायिनी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना की जायेगी। सरस्वती पूजा को लेकर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व पूजा समितियों द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

ज्योतिषियों के अनुसार इस वर्ष पूजन का शुभ मुहूर्त, संकल्प और कलश स्थापना का समय प्रात: काल 7.56 के बाद से लेकर दोपहर 1.22 बजे तक है।

ऐसी मान्यता है कि मां सरस्वती की पूजा करने से अज्ञानी व्यक्ति भी ज्ञानी बन जाता है। इनकी आराधना करने से संबंधित व्यक्ति को हर प्रकार का ज्ञान, कला, संगीत व वाणी की वरदान मिल जाती है।

वसंत पंचमी के दिन राशि के अनुसार अलग-अलग रंग की कलम मां सरस्वती को चढ़ाने से विद्या की प्राप्ति होती है। माता सरस्वती पूजा को लेकर वर्षा के बावजूद शुक्रवार को बाजार में दिन भर चहल-पहल रही। बाजार में पूजा सामग्री, फल, फूल से लेकर मिठाई दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी गयी। दिन भर मां सरस्वती की प्रतिमा को पूजा स्थल तक ले जाने का सिलसिला जारी रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here