टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का विवादास्पद बयान सामने आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरी ब्रा (Bra) का साइज भगवान ले रहे हैं। इस बयान को लेकर श्वेता तिवारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
फैशन से जुड़ी एक वेबसीरिज को लेकर प्रोडक्शन टीम भोपाल आई थी और इस दौरान डिस्कशन चल रहा था। इस वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में ही होने वाली है। इस दौरान डिस्कशन में मजाक मजाक के दौरान श्वेता तिवारी के मुंह से निकल गया कि मेरी ब्रा का साइज़ तो भगवान ले रहे हैं।
हालांकि उस समय मंच पर मौजूद लोगों ने इसे मजाक में उड़ा दिया लेकिन अब यह बयान विवाद का विषय बन सकता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड या जाने-माने स्टार्स द्वारा हिंदू मान्यताओं और भगवान के ऊपर कमेंट किया गया है।






