24 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बार बार दुष्कर्म,अपराध दर्ज

0
14

नागपुर दिनांक 26 जनवरी ( शहर प्रतिनिधी)

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ कोराड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. आरोपी नूरी कॉलोनी, जरीपटका निवासी जावेद शेख (27) बताया गया. 24 वर्षीय पीड़िता कोराड़ी थाना क्षेत्र में रहती है.

बीते वर्ष फरवरी महीने में जावेद और पीड़िता की पहचान हुई. जावेद ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया.शादी का झांसा देकर समय-समय पर अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. युवती ने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो टाल-मटोल करता रहा. इस वजह से दोनों में विवाद भी हुए.

कुछ दिन पहले जावेद ने पीड़िता से शादी करने से साफ मना कर दिया. युवती ने कोराड़ी पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here