13 वर्षीय बालिका 15 वर्षीय बॉयफ्रेंड के साथ गई घूमने ,हुआ सामूहिक बलात्कार

0
13

नागपुर दिनांक 21 जनवरी ( ग्रामीण प्रतिनिधि) 

नागपुर जिले में 13 वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार होने की घटना घटित होने का सनसनीखेज मामला सामने आया , आरोपियों में बालिका के नाबालिक बॉयफ्रेंड का भी समावेश है

मिली जानकारी के अनुसार नागपुर की 13 वर्षीय बालिका घर पर स्कूल जाने की बात कहकर अपने 15 वर्षीय बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली,उनके साथ बॉयफ्रेंड का मित्र दुर्गेश इनवाते नारी निवासी (उम्र 22वर्ष) भी था

तीनों घूमते घूमते कुवारा भीमसेन पहुंचे, कुछ देर घूमने फिरने के बाद तीनों जंगल में गए  जहां दुर्गेश और बालिका के बॉयफ्रेंड ने उसके साथ बलात्कार किया और दुर्गेश ने बालिका की वीडियो क्लिप भी मोबाइल में बना ली

घटना के बाद सहमी बालिका ने किसी तरह 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी, पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार किया और बालिका के बॉयफ्रेंड को हिरासत में लिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here