जज की सुरक्षा पर सवाल! बॉम्बे हाईकोर्ट के चेंबर में मिला सांप

0
13

बॉम्बे हाईकोर्ट में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हाईकोर्ट के जज के चैंबर में एक सांप देखा गया। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। बताया गया है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के जज के चैंबर में सांप देखा गया है। हालांकि, उस समय जज अपने चैंबर में मौजूद थे या नहीं इसकी जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।

इससे पहले भी 2018 में नवी मुंबई की एक अदालत में जज को उनके चैंबर में ही एक सांप ने काट लिया था। हालांकि, जिस सांप ने उन्हें काटा वह जहरीला नहीं था।

सांप की वजह से कोर्ट में किसी नुकसान की खबर नहीं है. मायभूमी न्यूज (maybhumi news) को मिली जानकारी के अनुसार, सांप को कोर्ट परिसर से बाहर निकालने की कोशिश की गई जो सफल रही और साप को पकड़कर बाहर निकाला गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here