भारत में कोरोना के मामले में मामूली कमी,आज मिले इतने मरीज और इतनी हुई मौतें

0
9

भारत दिनांक 11 जनवरी (प्रतिनिधि)

भारत में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 1,68,063 नए केस मिले हैं. हालांकि, यह थोड़ा राहत की बात है. दरअसल, सोमवार को तुलना में 6.5% कम केस आए हैं. सोमवार को देश में कोरोना के 1.79 लाख केस सामने आए थे. अब तक भारत में कोरोना वायरस के 3,58,75,790 केस सामने आ चुके हैं. देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 4,461 हो गए हैं.(india corona update)

भारत में सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र (maharashtra corona )सबसे ऊपर है. यहां पिछले 24 घंटे में 33,470 केस सामने आए हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 19,286 केस, दिल्ली  19,166 , तमिलनाडु में 13,990 में, कर्नाटक में 11,698 केस सामने आए हैं.

 

पिछले 24 घंटे में कोरोना से 277 की मौत

भारत में पिछले 24 घंटे में मिले कुल केसों में 58.08% नए केस इन्हीं 5 राज्यों से मिले हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में अकेले 19.92% केस मिले हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 277 लोगों की मौत हुई है. अब तक कोरोना महामारी से भारत में 4,84,213 जान गंवा चुके हैं.

पिछले 24 घंटे की बात करें, तो सबसे ज्यादा मौतें केरल (166) में हुईं. इसके अलावा दिल्ली में कोरोना से 17 लोगों की जान गई. देश में रविवार को 69,959 मरीज ठीक हुए. अब तक 3,45,70,131 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here