भारत दिनांक 11 जनवरी ( प्रतिनिधि)
भारत में पिछले कुछ दिनों से कोरोना ने खतरनाक रफ्तार पकड़ ली और रोज नए मरीजों की संख्या 1.5 लाख से ज्यादा आ रही है इसको देख कर भारत सरकार कड़े कदम उठा रही है
भारत सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए एक गाइलाइंस जारी की है. इसके मुताबिक, विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 7 दिन का होम क्वारंटाइन जरूरी होगा. आठवें दिन यात्रियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा. यह गाइलाइंस आज से जारी हो रही है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, जिससे कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण को रोका जा सके.






