एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) कुछ महीने से काफी बुरे दौर से गुजर रही हैं। दरअसल, काफी समय पहले एक्ट्रेस का नाम धोखा देकर लोगों को चूना लगाने वाले सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) के साथ जुड़ा था। सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उन्होंने सवा दो सौ करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग की है। इतना ही नहीं सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस पर करोड़ों रुपए लुटाए हैं। इसमें 56 लाख का घोड़ा, लाखों रुपए की ज्वेलरी की शॉपिंग और महंगी गाड़ियां उपहार में देने जैसी चीजें शामिल है।
बीते दिनों एक्ट्रेस की सुकेश संग कई तस्वीरे वायरल भी हुई थी। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस प्राइवेट फोटो सामने आई है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमे जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होते ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट जारी किया है जिसमे उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो उनकी प्राइवेट तस्वीर को शेयर न करें।
एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘इस देश के लोगों ने मुझे बहुत ज्यादा प्यार और सम्मान दिया है। इसमें मेरे मीडिया के मित्र भी शामिल है। जिनसे मैंने बहुत कुछए सीखा है। मैं इस समय अपने जीवन के बुरे दौर से गुजर रही हूं लेकिन मुझे लगता है मेरे दोस्त और फ्रेंड मुझे इससे निकाल लेंगे। मैं बहुत विश्वास से मीडिया से निवेदन करती हूं कि वह मेरी व्यक्तिगत तस्वीरें ना वायरल करें। ऐसा आप अने चहेतों के साथ नहीं करेंगे। मुझे लगता है आप ऐसा मेरे साथ भी नहीं करेंगे। मैं विश्वास रखती हूं कि न्याय होगा, धन्यवाद।’
हालांकि जैकलीन इस बात से इनकार कर चुकी हैं कि वह सुकेश को डेट कर रही थीं। कहा जा रहा है कि ये तस्वीर इसी साल अप्रैल से जून के बीच की है, जब सुकेश चंद्रशेखर अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आया था। कहा जा रहा है कि दोनों की 4 बार चेन्नई में मुलाकात हुई थी। बता दें सुकेश चंद्रशेखर इस समय जेल में बंद है।






