माइक्रोसॉफ्ट ने व्‍हाइटहैट जूनियर से मिलाया हाथ 

0
12

व्‍हाइटहैट जूनियर ने 6 से 14 साल की उम्र के छात्रों को लक्षित कर ‘कोड विद माइनक्राफ्ट’ की आकर्षक पेशकश की 

माइक्रोसॉफ्ट एजुकेशन एडिशन टीच एकेडमी विशिष्‍ट वर्कशॉप्‍स के जरिए व्‍हाइटहैट जूनियर के शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने में करेगी योगदान 

 भारत 22 दिसंबर 2021:

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और व्‍हाइटहैट जूनियर ने छात्रों तथा शिक्षकों के लिए माइनक्रॉफ्ट के साथ मिलकर पर्सनलाइज्‍़ड और इमर्सिव लर्निंग अनुभव प्रदान करने के उद्देश्‍य से हाथ मिलाया है। अग्रणी लाइव वन-ऑन-वन ऑनलाइन लर्निंग प्‍लेटफार्म व्‍हाइटहैट जूनियर, जो कि कोडिंग, मैथ एवं म्‍युज़‍िक के कोर्स उपलब्‍ध कराता है, अब अपने प्‍लेटफार्म पर छात्रों के लिए कोड विद माइनक्रॉफ्ट कोर्स की भी पेशकश करेगा।

यह गठबंधन माइक्रोसॉफ्ट और व्‍हाइटहैट जूनियर की लर्नर्स के लिए नई संभावनाएं तलाशने और शिक्षकों को सशक्‍त बनाने के लिए टैक्‍नोलॉजी की मदद से भारत में लर्निंग को बढ़ावा देने की संयुक्‍त पहल के तहत् किया गया है। कोड विद माइनक्रॉफ्ट प्रोग्राम छात्रों को माइनक्रॉफ्ट पर आधारित क्‍यूरेटेड पाठ्यक्रम की मदद से महत्‍वपूर्ण कोडिंग कन्‍सेप्‍ट्स को सीखने का अवसर प्रदान करेगा। इस गठबंधन के चलते, माइक्रोसॉफ्ट स्‍पेशल वर्कशॉप्‍स के माध्‍यम से व्‍हाइटहैट जूनियर के शिक्षकों को अपनी दक्षताएं बढ़ाने में भी मदद करेगा। इन वर्कशॉप्‍स का आयोजन माइनक्रॉफ्ट एजुकेशन एडिशन टीचर एकेडमी द्वारा किया जाएगा।

कोड विद माइनक्रॉफ्ट कोर्स 6-14 वर्ष की आयुवर्ग के छात्रों के लिए मल्‍टीपल पैकेजों में उपलब्‍ध हैं। माइनक्रॉफ्ट पर गेम आधारित लर्निंग से शुरू करने वाले छात्र अपने खुद के गेम हीरो, गेम वर्ल्‍ड तैयार कर सकते हैं और माइनक्राफ्ट के समृद्ध प्‍लेटफार्म पर मल्‍टीप्‍लेयर गेम्‍स खेलते हुए कोडिंग की बुनियादी संकल्‍पनाओं जैसे कि कमांड्स, सीक्‍वेंस, वेरिएबल्‍स, लूप्‍स और कंडिशनल्‍स आदि सीख सकते हैं। जैसे-जैसे छात्र प्रोग्राम में आगे बढ़ते जाएंगे उन्‍हें एडवांस कन्‍सेप्‍ट्स और लैंगवेज सीखने का भी मौका मिलेगा।

तृप्ति मक्‍कड़, सीईओ, व्‍हाइटहैट जूनियर ने कहा, ”युवा छात्र हमारे कोर्डिंग कोर्सों के जरिए टैक्‍नोलॉजी की मदद से कुछ नया रचने के अनुभव का आनंद उठाते हैं। छात्रों को हमारी कक्षाओं में आनंद आता है क्‍योंकि हम उन्‍हें लाइव प्रोजेक्‍ट्स पर काम करने और लाइव टीचर की मदद से नई दक्षताओं को सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। पिछले कई वर्षों से, माइनक्रॉफ्ट ने दुनियाभर में बच्‍चों को रोमांचित किया है। हम माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के साथ मिलकर बच्‍चों के लिए इस प्रकार का रुचिकर लर्निंग अनुभव प्रदान करते हुए रोमांचित महसूस कर रहे हैं।”

नवतेज बल, एग्‍ज़ीक्‍युटिव डायरेक्‍टर, पब्लिक सैक्‍टर, माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने कहा, ”भविष्‍य की दक्षताएं वर्तमान दौर के कौशलों से काफी अलग होंगी। माइनक्रॉफ्ट जैसे प्‍लेटफार्म यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बच्‍चों को कुछ नया सीखने के गहन और समृद्ध अनुभव हासिल हों ताकि उनकी रचनात्‍मकता और रचनात्‍मक सोच बाहर आ सके। व्‍हाइटहैट जूनियर के साथ हमारी भागीदारी युवा वयस्‍कों को डिजिटल अर्थव्‍यवस्‍था में फलने-फूलने का अवसर प्रदाने करने के लिए आवश्‍यक लर्निंग को रुचिकर बनाने की दिशा में उठाया गया जोरदार कदम है।”

‘कोड विद माइनक्रॉफ्ट’ के साथ लर्निंग के लाभ

माइनक्रॉफ्ट असीमित रचनात्‍मकता का स्रोत है जिसके जरिए छात्रों को विभिन्‍न शेप्‍स, आइटम्‍स और यहां तक कि पूरी दुनिया की कल्‍पना करने और सृजन करने के लिए आधारभूत साधनों को उपलब्‍ध कराया जाता है। छात्र आसान ब्‍लॉक कोड एडिटिंग की मदद से किसी भी कुछ भी मॉडीफाइ कर सकते हैं, कैरेक्‍टर्स कैसे दिखते हैं से लेकर उन्‍हें संचालित करने वाले भौतिक नियमों तक को समझ सकते हैं। 3डी एन्‍वायरमेंट्स को डिजाइन करने के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन में उनका लर्निंग अनुभव और भी बेहतर बनता है। इसके अलावा, माइनक्रॉफ्ट छात्रों को करीब 140 मिलियन गेमर्स एवं क्रिएटर्स की मजबूत कम्‍युनिटी तक भी पहुंच का लाभ देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here