करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव

0
15

देशभर में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। बॉलीवुड में कोरोना वायरस ने अपनी पैर पसार दिए है। खबर है कि बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा ( Amrita Arora) कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कहा जा रहा है दोनों एक्ट्रेसेस के परिवार वालों का भी कोरोना टेस्ट किया गया है,

खबरो की माने तो बीएमसी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के सुपर स्प्रेडर होने की भी संभावना जताई जा रही है। यह दोनों काफी अच्छी दोस्त हैं और बॉलीवुड के कई सितारों से लगातार इनकी मुलाकातें होती रही हैं। साथ ही दोनों एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई पार्टियों में शिरकत कर चुकी हैं।

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मचा हुआ है। बीएमसी ने फिलहाल इन एक्ट्रेसेस के संपर्क में आए सभी लोगों को RTPCR टेस्ट कराने का आदेश दिया है। एक्ट्रेसेस से मिलने वाले लोगों की ट्रेसिंग जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here